अजब-गजब: इस हैरतअंगेज बीच को देख हर कोई हो रहा हैरान! समुद्र, रेत और बर्फ का होता है अद्भुत मिलन, फोटो हो रही वायरल

इस हैरतअंगेज बीच को देख हर कोई हो रहा हैरान! समुद्र, रेत और बर्फ का होता है अद्भुत मिलन, फोटो हो रही वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो तस्वीर
  • मन मोह लेता है बर्फ, रेत और समुंदर का संगम
  • जापान में मौजूद है ये अनोखा बीच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर आए दिन दुनिया की कई रहस्यमयी स्थानों के फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही स्थान की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। यह फोटो जापान में स्थित एक समुद्र तट की है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे समुद्र की लहरें, रेत और बर्फ को मिलते हुए दिखाई दे रहे है। जो, आमतौर पर एक साथ दिखाई नहीं देते हैं। जिस वजह से लोग इस तस्वीर को देखकर काफी ज्यादा हैरान है।

जापान के समुद्री तट की है तस्वीर

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर @wealth नाम के यूजर ने पोस्ट की है। इस फोटो के लेफ्ट साइड बर्फ है तो वहीं राइट साइड समुद्र दिखाई दे रहा है। साथ ही, इन दोनों के बीच एक व्यक्ति को चलते हुए भी देखा जा सकता है। इस पोस्ट में बताया गया है कि यह फोटो जापान के पश्चिमी तट स्थित सैन'कैगन जियोपार्क इलाके की है। इस तस्वीर को फोटोग्राफर ने परफेक्ट टाइमिंग पर क्लिक किया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि जापान का होक्काइडो समुद्र तट दुनिया की सबसे यूनिक प्लेसिस में से एक है, जहां पर समुद्र, रेत और बर्फ का अद्भुत मिलन होता है।

फोटो हो रही वायरल

जापान के तट की इस यूनिक फोटोग्राफ को इंस्टाग्राम पर यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसके बाद यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक तक 6,58,825 लाइक्स मिल चुके हैं। प्रकृति की इस अनोखे नजारे को देखकर लोगों आश्चर्य में पड़ गए है। वहीं इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, यह फोटो मेरी अब तक देखी हुई सबसे अविश्वसनीय और खूबसूरत फोटो में से एक हैं। दूसरे यूजर ने बताया कि ऐसा शायद ही पहले कभी हुआ होगा की किसी समुद्री तट पर बर्फाबारी हुई हो। समुद्री तटों पर सिर्फ चट्टानी बर्फ होती हैं, जो रेतीली नहीं होती हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि रेतीले समुद्र और बर्फ के इंटरफेस को देखने के लिए न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी का विशाल समुद्र तट एक बढ़िया विकल्प है।

पर्यटक जाकर देख सकते हैं अद्भुत नजारा

फोटो के बारे में सैन'इन कैगन जियोपार्क (San'in Kaigan Geopark)ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट से जानकारी शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि प्रकृति के इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए कोई भी इस स्थान पर आ सकता है। यह विशाल तट जापान के पश्चिम पर पाया जाता है, जो क्योटो से शुरू होकर पश्चिमी हकुतो कैगन तट के टोटोरी तक जाकर पहुंचता है। जापान के सागर के निर्माण और संरक्षण से जुड़े कई जरूरी कार्यों के लिए यह जियोपार्क सभी भूवैज्ञानिक स्थलों का घर है। इस जगह पर कई तरह के तट, रेत के टीले, ज्वालामुखी और घाटियां एक साथ दिखाई देती हैं, जिसके चलते भौगेलिक परिस्थितियों का बनना शुरू होता है।

Created On :   21 Jan 2024 9:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story